बसना
बसना: राज मिस्त्री को अज्ञात बाईक ने मारी ठोकर आई चोट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केंद्र में तरूण बारिक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बामडाडीह में रहता हैं , खेती किसानी का काम करता हैं , उनके चाचा का लडका सुनिल बारीक जो राज मिस्त्री का काम करता है । दिनांक 28.02.2023 को अपने साथी ब्रम्हा कुमार के साथ ग्राम बोईरडीह में काम करने गया था काम करके पैदल वापस घर आ रहा था । शाम करीब 07.30 बजे राईस मिल के पास पहुंचा था कि बसना की ओर से आ रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर भाई सुनिल बारीक व उसके साथ ब्रम्हाकुमार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सुनिल बारीक के सिर व दोनो पैर में चोंटे आई तथा ब्रम्हाकुमार के कमर व हाथ में चोटे आई । प्राथी की शिकायत पर पुलिस ने 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
AD#1























