बसना में 10 जुलाई को गठिया एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन देंगे परामर्श

बसना। जोड़ों के दर्द, गठिया एवं ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के वरिष्ठ रूमेटोलॉजिस्ट (जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ) डॉ. नमन जैन अब प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं उपचार करेंगे।
इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। इस दौरान मरीजों को जोड़ों के दर्द, सूजन, अकड़न, टेढ़ापन, कमर व गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, पुराने एवं नए गठिया, वात रोग तथा विभिन्न ऑटोइम्यून बीमारियों की जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
विशेषज्ञ द्वारा SLE, Sjögren सिंड्रोम, लंबे समय से दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने वाले मरीजों, त्वचा के कड़ेपन, न भरने वाले घाव, चकत्तों के साथ लंबे समय तक बुखार जैसी जटिल समस्याओं की भी जांच एवं उपचार संबंधी सलाह उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक मरीज पूर्व में ही अपना पंजीयन एवं अपॉइंटमेंट करा सकते हैं, ताकि निर्धारित समय पर विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त किया जा सके।
































