परसकोल में आयोजित हुआ अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता

बसना@ काकाखबरीलाल।। MSCT के तत्वाधान में ग्राम परसकोल में अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार दुर्गेश नेताम की टीम करपिहा बिलासपुर ने हासिल किया। द्वितीय स्थान RCC भोपाल, तृतीय स्थान पर उज्जैन एवं चतुर्थ स्थान पर कोरबा की टीम रही। ग़ौरतलब है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर दूर से खेलप्रेमी एवं हजारों की संख्या में दर्शक आते हैं। आपको बता दें बीते कुछ वर्षों में MSCT की लोकप्रियता में काफ़ी वृद्धि हुई है ।MSCT के अध्यक्ष अजीत प्रधान ने बताया कि परसकोल आयोजनों की भूमि है, और कबड्डी को पूरा गांव हर्षोल्लास से त्यौहार की तरह मनाता है, ये आयोजन पूरे परसकोल के स्नेह, सहयोग, साथ एवं आशीर्वाद का प्रतिफल है। इस आयोजन हेतु MSCT के प्रत्येक सदस्य ने अपना शत प्रतिशत योगदान देते हुए सर्वस्व न्योछावर किया है।


























