बसना

बसना :कुएं में मिली महिला की लाश


बसना (काकाखबरीलाल). ग्राम पौसरा में शुक्रवार की दोपहर कुएं में एक महिला की लाश मिली। महिला की लाश को मिट्टी से दबाया गया था। जानकारी के अनुसार कुएं में किसी की हत्या कर लाश को मिट्टी से दबाने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना पर बसना थाना प्रभारी विनोद नेताम अपने स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम सरायपाली के आदेश पर नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह की मौजूदगी में कुएं में उतर कर मिट्टी को हटाया गया, तब महिला की लाश दिखी। बाद लाश को कुएं से बाहर निकाला गया। रात हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद ही घटना की विस्तृत जानकारी मिल पाएगी। मृतका के बड़े भैया नेमीचंद पटेल ने बताया कि दो भाई, दो बहन में मृतका उसकी छोटी बहन थी। उसके छोटे भाई का निधन हो चुका है। दोनों भाई 22 साल पहले वर्ष 2000 में पौसरा से भंडारपुरी थाना झारबन्द जिला बरगढ़ ओडिशा में जा कर बस गए थे। जबकि, तीसरे नम्बर की बहन कहीं बाहर चली गई है। जिसका कोई अता-पता नहीं है। छोटी बहन निमी मोती (37) की शादी 20 साल पहले कुरुपाली में हुई थी। पति से तलाक के बाद लगभग 19 साल से अकेली पौसरा घर में रहती थी। फिर पुराने घर को छोड़कर पीएम आवास वाले नए घर में रहती थी। ग्रामीणों ने उसे बताया कि बकरियों के चिल्लाने के बाद जब वहां पहुंचे तो निमी मोती घर में नहीं थी। बकरियां भूख से तड़प रही थीं। बाद में निमी मोती की तलाश की गई। पता नहीं चलने पर घर के पीछे खून के धब्बे एवं बाड़ी में स्थित 10-12 फीट गहरा कुएं में दबे होने की सूचना मिली थी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!