बसना

बसना:सरकारी जमीन कब्जे का विरोध करने पर वृद्ध दंपति से गाली-गलौज व मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

बसना/भंवरपुर। चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम लिमदरहा में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर एक वृद्ध महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लिमदरहा निवासी दशमोती सिदार (70 वर्ष) अपने पति पदमन सिदार के साथ 8 जून 2026 की सुबह अपने खेत में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान गांव के बैदपल्हीन एवं उसके पति नेहरू ताण्डी कथित रूप से समीप स्थित सरकारी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। दशमोती सिदार द्वारा इसका विरोध करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं करने की बात कही गई।
आरोप है कि विरोध करने पर नेहरू ताण्डी ने दशमोती सिदार एवं उनके पति को अश्लील गालियां दीं तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं बैदपल्हीन ने हाथ में राफा बेट लेकर वृद्ध महिला पर हमला कर दिया, जिससे उनके घुटने एवं बाएं हाथ में चोट आई।
घटना के बाद पीड़िता ने चौकी भंवरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बैदपल्हीन एवं नेहरू ताण्डी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है तथा आरोपों की सत्यता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!