हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गौरा गौरी पूजा, नीलांचल सेवा समिति के प्रतिनिधि मंडल ने की शिरकत

बसना (काकाखबरीलाल)। विधानसभा बसना के ग्राम केवंटापाली में हर्षोल्लास के साथ गौरी-गौरी पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सम्पत अग्रवाल जी के प्रतिनिधि श्री गजेंद्र साहू अध्यक्ष नगर पंचायत बसना, विधिक सलाहकार शीत गुप्ता, मीडिया सलाहकार जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा ने पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की मंगल कामना की. ग्रामीणों ने पुष्पमाला के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया. यह पूजन कार्यक्रम पूर्णत: भगवान शिवजी एवं माता पार्वती के साथ-साथ शीत बाबा, डड़ैया रानी, ठाकुर देवता, कलश माता की पूजा की जाती है। जिसे देखने आसपास गांव के लोगों बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. इस दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य लाला अमरनाथ कैवर्त, सरपंच चौहान , नीलांचल के गढ़फुलझर के सह प्रभारी लोकनाथ साव मुख्य रूप से उपस्थित थे.



























