बसना
हादसा:लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण में, महिला व्याख्याता की बाल बाल बची जान

सिर पर चलती पंखे के गिरने से हुआ हादसा
बसना।सरस्वती शिशु मंदिर बसना में लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रशिक्षण के दौरान आज कक्ष क्रमांक 5 में चौथी पंक्ति में बैठे श्रीमती राधा देवांगन पति मुरलीधर देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम भवरपुर व्याख्याता पंचायत शासकीय हायर सेकेंडरी बालक शाला भंवरपुर को सिर में चलती पंखे के गिरने से चोटें आई हैं,उनके सिर पर 3 टांके लगे हैं एवं उनका उपचार जारी है उनके पास बैठी श्रीमती नम्रता नंद पति प्रशांत नन्द उम्र 33 वर्ष निवासी बसना व्याख्याता पंचायत शासकीय हायर सेकेंडरी बालक शाला भवरपुर को सिर पर हल्की छोटे आई हैं उनका भी उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर महासमुंद आलोक पांडे घटनास्थल बसना के लिए रवाना हो गए हैं.
AD#1






























