बसना:चोरों ने मोबाइल शॉप को बनाया निशाना, 40 हजार नकद पार

बसना। शहर के वार्ड क्रमांक 05 स्थित एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंध लगाकर करीब 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 05 का निवासी है और मोबाइल दुकान का संचालन करता है। 5 जुलाई की शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 6 जुलाई की सुबह करीब 7:45 बजे ताहिर फुलारा ने फोन कर बताया कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है।
सूचना मिलने पर दुकानदार तत्काल दुकान पहुंचा। अंदर जाकर देखा तो नकदी रखने वाला गल्ला भी टूटा हुआ था। जांच करने पर गल्ले में रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। आशंका है कि अज्ञात चोर रात के समय शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और नकदी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
































