बसना

बसना‌:दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक घायल पढ़े खबर

बसना। तोषगांव मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार प्राथमिक उपचार के बाद बसना स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, घायल की पत्नी सरीता यादव निवासी ग्राम रिकोकला (थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति छबिलाल यादव अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GU 1532 से ग्राम लमकेनी से तोषगांव की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे तोषगांव की ओर से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 GP 3463 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में छबिलाल यादव के दाहिने पैर, दाहिने हाथ और चेहरे पर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम रेफर किया गया। वर्तमान में उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संबंधित मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!