बसना

बसना:बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

बसना। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम मेदनीपुर में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज, धमकी और डंडा लेकर दौड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे वह अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाहर निकली थी। उसी समय उसका पुत्र देवेश पटेल घर के बाहर बैठा था। तभी गांव का बिहारी पटेल 15-20 बकरियों को चराकर गली से वापस ला रहा था। महिला ने अपने बेटे से कहा कि वह घर के अंदर चला जाए, नहीं तो बकरी के सींग से चोट लग सकती है।
महिला का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर बिहारी पटेल ने उसके साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ में डंडा लेकर उसकी ओर दौड़ा। भय के कारण वह अपने पुत्र के साथ घर के अंदर चली गई। घटना को उसकी बेटी रिंकी पटेल तथा पड़ोसी शकुंतला पटेल, उर्मिला पटेल सहित अन्य लोगों ने देखने की बात कही है।
पीड़िता ने बताया कि बाद में उसके पति खेत से लौटे, जिन्हें उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने बसना थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!