महासुमंद

तेंदुकोना :कॉलर पकड़कर युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। जिले के तेंदुकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुंदेली चौकी के रामनगर में एक युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी देशकुमार ठाकुर (30 वर्ष) निवासी रामनगर बुंदेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे वह खेत से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के गुरुवंत ठाकुर ने नोगेद ठाकुर के घर के सामने उसका कॉलर पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों तथा ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया।
मारपीट में प्रार्थी के बाएं गाल और बाईं कोहनी में चोट आई। घटना को उसकी पत्नी प्रेमलता ठाकुर, मां जमुना ठाकुर तथा बड़े भाई नंद कुमार ने देखने की बात कही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।
परिवार से विचार-विमर्श के बाद पीड़ित ने 7 जुलाई को बुंदेली चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!