सिंघोडा

सिंघोडा :गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

सिंघोडा ।पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 2.930 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गांजा, एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन सहित कुल 2.01 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को प्रशिक्षु उप निरीक्षक राकेश दिव्य अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं अपराधियों की तलाश में निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक लाल रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल में तीन युवक अवैध गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल चेकपोस्ट पर घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 HC 7978 को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की सीट के नीचे बने चेंबर से प्लास्टिक में रखा 2.930 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1.46 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदानंद साहू (30 वर्ष), रामदास साहू (28 वर्ष) तथा शनिदास वैरागी (19 वर्ष) निवासी ग्राम नूनपानी, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के फूलबानी क्षेत्र से लाकर नूनपानी में बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा अन्य सामग्री भी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(B) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!