महासुमंद

तुमगांव:मेड़ विवाद में किसान से मारपीट, तीन लोगों पर मामला दर्ज

 

तुमगांव।ग्राम जोबा में खेत की मेड़ पर रखी पाटन बोरी हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोबा निवासी 35 वर्षीय संतोष ध्रुव 7 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे जंगल खार स्थित करण तालाब के पास अपने खेत में ट्रैक्टर का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने पड़ोसी खेत की मेड़ पर रखी पाटन बोरी को हटाने के लिए षडानन बघेल से कहा, क्योंकि वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई में बाधा बन रही थी।

शिकायत के अनुसार, इस बात पर षडानन बघेल नाराज हो गया। कुछ ही देर में उसके दोनों पुत्र प्रशांत और दीपांशु भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर संतोष ध्रुव के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि प्रशांत ने पत्थर के टुकड़े से हमला किया, जिससे संतोष के सिर के बाईं ओर चोट आई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में राजकुमार यादव का नाम सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जोबा में खेत की मेड़ पर रखी पाटन बोरी हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोबा निवासी 35 वर्षीय संतोष ध्रुव 7 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे जंगल खार स्थित करण तालाब के पास अपने खेत में ट्रैक्टर का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसने पड़ोसी खेत की मेड़ पर रखी पाटन बोरी को हटाने के लिए षडानन बघेल से कहा, क्योंकि वह ट्रैक्टर से खेत की जुताई में बाधा बन रही थी।
शिकायत के अनुसार, इस बात पर षडानन बघेल नाराज हो गया। कुछ ही देर में उसके दोनों पुत्र प्रशांत और दीपांशु भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने मिलकर संतोष ध्रुव के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि प्रशांत ने पत्थर के टुकड़े से हमला किया, जिससे संतोष के सिर के बाईं ओर चोट आई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी के रूप में राजकुमार यादव का नाम सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!