महासमुंद: गाली गलौज कर मारपीट मामला हुआ दर्ज

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर मारपीट का मामला सामने आया है। दुर्गेशकुमार निराला ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 15 ग्राम परसकोल प्राथमिक शाला स्कुल के आगे भूरका रोड का निवासी है पेशे से वकील है दिनांक 20.11.2025 के शाम 06.30 बजे अपने घर पर था तभी ग्राम घोडारी का रहने वाले राकेश बंजारे एवं उसकी पत्नी शीलू बंजारे घर में आकर तू कौन होता है मेरे बाबूजी के जमीन को अपने नाम मे करने वाला कहकर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट किये हैं एवं जान से मारने की धमकी दिये हैं तथा अपने गाडी के डिग्गी में रखे लोहे की राड को दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मारपीट करने से बांया कंधा एवं बांया पैर में चोंट आया है उनके द्वारा दी गयी गाली गलौज को सुनकर बहुत बूरा लगा तथा वहां पर मारपीट करते समय सास बुधयारिन बाई एवं बडे भाई सुरेश निराला के द्वारा बीच बचाव किया गया पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























