महासुमंद

कोमाखान : जमीन के पट्टा सबंधी बात को लेकर डंडे से पिटाई

कोमाखान (काकाखबरीलाल). मेघनाथ ने कोमाखान थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम घोयनाबाहरा का रहने वाला है खेती किसानी का काम करता है कक्षा 07 वीं तक पढ़ा लिखा है । दिनांक 03/07/2022 को लगभग 12 बजे के आसपास उनके घर के सामने गली में रंगमंच के पास वह बैठकर नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर आपस में बातचीत कर रहे थे । उसी समय उनका बड़ा भाई मोहन ठाकुर आया और उनको जमीन के पट्टा संबंधी बात को लेकर गाली गलौज करते हुये उसके हाथ में रखे बांस के डंडा से उनके सिर के बायें तरफ मार दिया जिससे वह वहीं पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा और मोहन ठाकुर उसके सिर से खून निकलते देखकर वहां से भाग गया तब वहीं पर उपस्थित नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर उठाये हैं । मोहन ठाकुर द्वारा डंडा मुझे डंडा से मारपीट करने से उसके सिर एवं बायें कंधा में चोंट आया है । पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!