महासुमंद

तुमगांव :सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालिका की मौत, ट्रक की टक्कर से दो घायल

तुमगांव। छछान माता पहाड़ी मंदिर के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार परिवार के सामने अचानक गाय आ गई और बाइक रोकने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मृतिका अंजली मरकाम पिता दिलीप मरकाम (11) निवासी कसडोल, जिला बलौदाबाजार, पिछले करीब तीन माह से अपनी दादी के यहां ग्राम बसना में रह रही थी। 11 अगस्त की सुबह शेख मैमुद्दीन अपनी पत्नी पदमा मरकाम उर्फ हसीना बेगम और भतीजी अंजली को मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 C 6863 पर बैठाकर अपने बड़े भाई के गांव मोहमेला, थाना आरंग जा रहे थे। उनके साथ दूसरी स्कूटी में उनकी दो बेटियां तीसीवा बानो और खुशबु बानो भी जा रही थीं।
सुबह करीब 9:30 बजे छछान माता पहाड़ी मंदिर के पास सड़क पर अचानक गाय आ जाने से शेख मैमुद्दीन ने बाइक रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रहे ट्रक क्रमांक RJ 40 GA 2046 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे।
हादसे में अंजली के दाहिने चेहरे, कनपटी, कंधे और सीने के पास गंभीर चोटें आईं। शेख मैमुद्दीन के दाहिने हाथ और कंधे में तथा पदमा मरकाम के सिर, गाल, हाथ और सीने में चोट लगी। डायल 112 की मदद से सभी को सीएचसी तुमगांव पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने अंजली को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना पर मर्ग क्रमांक 63/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा कार्रवाई की। जांच में प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथन एवं मौका जांच के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!