महासुमंद

कोमाखान:खेत में महिला को गिराकर चांदी के कंगन लूटे, अज्ञात आरोपी फरार

महासमुंद। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी में खेत में अकेली काम कर रही 55 वर्षीय महिला से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चांदी के कंगन लूटने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम पंडरीपानी निवासी सुखबती पांड़े 1 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे कारीडोंगर खार स्थित अपने खेत में अकेली काम कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद वह दोबारा खेत में आया और महिला को जमीन पर गिराकर उसका मुंह हाथ से दबा दिया। आरोपी ने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के हाथ में पहने चांदी के एक जोड़ी कंगन निकाल लिए और जंगल की ओर फरार हो गया।
महिला ने बताया कि कंगनों का वजन करीब 16 तोला और कीमत लगभग 17 हजार रुपये है। घटना के बाद उन्होंने आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों और अपनी देवरानी को जानकारी दी और उनके साथ घर लौट आईं। मामले में कोमाखान पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश और घटना की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!