सरायपाली
सरायपाली:घर से बिना बताए निकली 18 वर्षीय युवती 4 दिन बाद भी नहीं लौटी

सरायपाली। वार्ड नंबर 10 बाजार पारा निवासी 18 वर्षीय युवती प्रथा चौहान 1 सितंबर की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई, जो अब तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।
युवती के पिता गणेश चौहान ने 4 सितंबर को थाना सरायपाली पहुंचकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 77/2026 कायम कर जांच व पतासाजी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सांवला रंग, अंडाकार चेहरा, करीब 5 फीट ऊंचाई, काले बाल और सामान्य शरीर है। घटना के समय उसने हरे रंग का सूट और सफेद पैजामा पहन रखा था। युवती कक्षा 7वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी बोलती है। कायमी की सूचना डीसीबी शाखा महासमुंद को भेजी गई है।
AD#1




























