महासमुंद: ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को मारी ठोकर

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।वैभव अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन रोड रायपुर में रहता है, स्नातक तक पढाई किया है, भगवती इण्डस्ट्रीज बेलसोण्डा में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 04/12/2025 को अपने कार क्र0 CG 06 HD 7711 से महासमुंद से भगवती इण्डस्ट्रीज बेलसोण्डा जा रहा था शाम करीब 04/30 बजे बेलसोण्डा रेल्वे फाटक के पास पहुचा था उसी समय सामने से आ रही ट्रक क्र0 WB 29 C 4549 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर कार को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया, एक्सीडेन्ट से कोई चोट नहीं आयी है, कार के सामने तरफ क्षतिग्रस्त हो गया है, घटना को अनुज कुमार , राज अग्रवाल देखे सुने है। पुलिस ने184-LKS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























