तेदुकोना: घर में चोरों ने बोला धावा ले उडे नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात

तेदुकोना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।लोकेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम घोधरा थाना तेन्दूकोना जिला महासमुन्द छ.ग. का निवासी है। पत्नी प्रियंका साहू उप स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम भीखापाली थाना बसना जिला महासमुन्द में सी.एच.ओ. के पद पर पदस्थ है। इसलिए स्वयं भी अपने पत्नी व बच्चों के साथ ग्राम भीखापाली में शासकीय आवास में रहते है, हर सप्ताह छट्टी में घर आते जाते हैं घर में साथ माता पिता भी रहते है। दिनांक 03/12/2025 को परिवार में कार्यक्रम होने से मां मीना बाई साहू एवं पिता योगेश कुमार साहू कार्यक्रम में शामिल होने गांव के बस्ती अंदर पुराने घर में चले गये थे वृध्दावस्था एवं अत्यधिक ठंड होने से बस्ती अंदर पुराने घर में सो गये थे सुबह दिनांक 04/12/2025 को भतीजी कु. भवानी साहू करीबन 7 बजे फोन कर के बताई की घोघरा के घर में चोरी हो गया है तब स्वयं तथा पत्नी प्रियंका साहू बच्चों के साथ गृह निवास घोघरा आये एवं देखे तो कोई अज्ञात चोर के व्दारा रात्रि में घर में घुस कर ताला तथा अलमारी को तोड़कर 01- एक सोने का हार वजनी करीबन 10 ग्राम किमती करीबन 30 हजार रु 02- एक जोड़ी झुमका वजनी करीबन 9 ग्राम किमती करीबन 26 हजार रु 03- छोटा झुमका 2 जोड़ी वजनी करीबन 11 ग्राम किमती करीबन 34 हजार रु. 04- मंगलसूत्र 2 नग वजनी करीबन 10 ग्राम किमती करीबन 30 हजार रु जुमला सोना करीबन 40 ग्राम किमती करीबन 1 लाख 20 हजार रु 05- 1 जोड़ी चांदी का पायल वजनी करीबन 12 तोला किमती करीबन 7 हजार 200 रु 06- 5 जोड़ी पायल पतला वाला वजनी करीबन 15 तोला किमती करीबन 9 हजार रु जुमला चांदी के जेवरात करीबन 27 तोला किमती करीबन 16 हजार 200 रु 07- नगदी रकम 100,200,500 के नोट 7,000 जुमला सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम सहित कुल 1,43,200 रुपये एवं दो बैग जिसमें रखे सोने चांदी के बिल, पास बुक व अन्य दस्तावेज को भी चोरी कर ले गया है पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























