महासमुंद:हाथ मुक्का करछुल से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का करछुल से मारपीट का मामला सामने आया है। अशलम खान ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 22 एफसीआई गोदाम के पीछे सुभाष नगर महासमुंद का निवासी है कक्षा 08वी तक पढा लिखा है, रेल्वेा विभाग में प्राईवेट सुरवाईजर का काम करता है कि दिनांक 31/07/2025 के रात्रि 09/30 बजे स्वयं और दोस्ते राजू धोबी , बीएसएनएल कांलोनी निवासी संतोष कुशवाहा से मिलने गये थे, जहां से आपसी बातचीत करते तीनो लोग कांलोनी से बाहर गेट पर निकले थे उसी समय बीएसएनएल आफिस के बाजू में दाबेली ठेला लगाने वाले व्यक्ति द्वारा देख कर पुरानी विवाद पर से अश्लील गाली गुप्तार का जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं करछुल से मारपीट किये। जिसे सिर, नाक, माथा, चेहरा, बाये हाथ में चोट आया है झगडा को देख सुनकर राजू धोबी, संतोष कुशवाहा बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















