महासमुंद: साकअप पाईप एवं डंडा से पिटाई

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत साकअप पाईप एवं डंडा से मारपीट का मामला सामने आया है। चन्द्रहाश नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 30 नयारावण भाठा महासमुंद का निवासी है, कक्षा 08 वी तक पढा लिखा है रोजी मजदुरी का काम करता है। दिनांक 04/10/2025 को शाम करीब 06 बजे हमारे मोहल्ले के लडके एवं शुभम चन्द्राकर के मोहल्ले के लडके लोग आपस में वाद विवाद हुये थे, जिस बात को लेकर शुमभ चन्द्राकर स्वयं को व जलंधर सोनवानी, निर्मल सिंह को समझौता होने के लिए बरौडा चौक दुर्गा मंदिर के पास बुलाये तब स्वयं और जलंधर सोनवानी, निर्मल सिंह तीनो रात्रि करीब 07/30 से 08/00 बजे के मध्य बरौडा चौक दुर्गा मंदिर के सामने गये, जहा पर पूर्व से शुभम चन्द्राकर,आदि चन्द्राकर, होरी साहू एवं अन्य लोग खडे थे, देखते ही सभी एक राय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये शुभम चन्द्राकर मोटर सायकल के साकअप पाईप एवं आदि चन्द्राकर द्वारा डंडा से मारपीट किया है जिससे बांये हाथ ,बाये पसली तथा बीच बचाव निर्मल सिंह कर रहा था उसे शुभम चन्द्राकर मोटर सायकल के साकअप पाईप, आदि चन्द्राकर डंडा से मारपीट करने से दोनो हाथ, दाहिने पैर, सिर ,गर्दन तथा जलंधर सोनवानी को शुभम चन्द्राकर मोटर सायकल के साकअप पाईप से एवं होरी साहू डंडा से मारपीट किया जिससे बाये हाथ, पैर, सिर, चेहरा में चोट लगी है तथा मोटर सायकल को भी सभी लोग तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दिये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























