महासुमंद

महासमुंद:बकरी चराने के विवाद में पड़ोसी ने युवक पर किया हमला, गंभीर चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

महासमुंद । खट्टी वार्ड नंबर 10 में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वार्ड निवासी संतोष साहू ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने घर से लगी बाड़ी में साग-सब्जी की खेती की है। आरोप है कि पड़ोसी गणेश नायक अपनी करीब 20 बकरियों को रोजाना उनकी बाड़ी में छोड़ देता था, जिससे फसल को नुकसान हो रहा था।
14 मई की दोपहर जब संतोष साहू ने गणेश नायक को बकरियों को संभालकर रखने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान गणेश नायक और उसके बेटे नरेश नायक ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। दोनों ने ईंट फेंककर हमला किया, जिससे संतोष साहू के सिर, नाक, पीठ और दाहिने कोहनी में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने बीच-बचाव किया और पुलिस ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद भेजा। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें आदित्य अस्पताल रेफर किया गया, जहां 22 मई तक उनका इलाज चला।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!