महासुमंद

महासमुंद:उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 9 जुलाई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

महासमुंद। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास शिल्पा साय ने बताया कि योजना के तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 को किया गया था। परीक्षा परिणाम आदिवासी विकास विभाग, महासमुंद के कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम के संबंध में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 09 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों पर नियमानुसार विचार किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों से समय-सीमा का पालन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की अपील की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!