बसना

27 सितंबर को बसना में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल की विशेष ओपीडी

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 27 सितंबर 2026 को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सांवर अग्रवाल की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में सुबह 11 बजे से बच्चों की जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अग्रवाल नर्सिंग होम में नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए आईसीयू, संपूर्ण टीकाकरण, गंभीर एवं जटिल बीमारियों का उपचार व ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। अस्पताल में 96 स्लाइस सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे तथा USG और EEG से जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा तथा किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध कराया जाता है। इच्छुक अभिभावक 27 सितंबर को सुबह 11 बजे पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से बच्चों की जांच करा सकते हैं। संपर्क के लिए 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 नंबर जारी किए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!