बसना

27 सितंबर को अग्रवाल नर्सिंग होम में नाक, कान-गला रोगों का विशेष ऑपरेशन शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल बसना में नाक, कान एवं गला रोगों से संबंधित मरीजों के लिए विशेष उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में लेजर एवं एंडोस्कोपी पद्धति से उपचार और ऑपरेशन किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नाक के मस्से, टॉन्सिल, नाक की हड्डी का तिरछापन, हैपिकॉसिस्टाइटिस (आंसू नली का संक्रमण), थायरॉइड, घेंघा रोग (Goiter), कान के पर्दे में छेद, कान से मवाद आना, नाक-कान एवं गले के कैंसर तथा मुंह एवं जीभ के कैंसर सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाएगा।
इस दौरान नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी (MS-ENT) अपनी सेवाएं देंगे। मरीजों के लिए सुनने की जांच एवं कान के सुनने की मशीन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर 27 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।
अस्पताल के अनुसार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र मरीजों को निःशुल्क इलाज एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों को 26 सितंबर तक अस्पताल पहुंचकर अग्रिम पंजीयन कराने की अपील की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!