बसना

बसना:मां और भाई के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी जानिए मामला

महासमुंद। जिले के बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम कोलिहादेवरी में पारिवारिक विवाद के दौरान मां और भाई के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोलिहादेवरी निवासी राजेश नाग (35 वर्ष) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार 30 जून 2026 की शाम करीब 7:30 बजे उनकी माता शिववती नाग ने उनके भाई विनोद नाग से घर के ऊपर सीट लगाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विनोद नाग आक्रोशित हो गया और अपनी मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब राजेश नाग ने अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, तब आरोपी विनोद नाग ने उनके साथ भी अश्लील गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस घटना में राजेश नाग की दाहिनी आंख के पास चोट आई है।
घटना को गांव के उनकुंवर सिदार सहित अन्य लोगों ने भी देखा है। मामले की सूचना मिलने पर चौकी भंवरपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर असल नंबरी अपराध कायम करने के लिए थाना बसना भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!