बसना

बसना:जमीन विवाद को लेकर महिला से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायपाली वार्ड क्रमांक 01, विरेंद्र नगर स्थित पुष्प वाटिका के पीछे निवासरत दशमोती साव (37 वर्ष) ने थाना बसना में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी माता के स्वामित्व वाली ग्राम मोहगांव स्थित भूमि खसरा नंबर 203, 263 एवं 389 का मुख्तियारनामा उनके नाम पर दर्ज है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 26 जून 2026 को वह उक्त भूमि पर धान की बुआई कराने गई थीं।
दशमोती साव ने आरोप लगाया है कि शाम लगभग 6 बजे गांव के मोंगरा साव, वेद कुमार साव तथा एक अन्य महिला वहां पहुंचे और उनके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए खेत से चले जाने के लिए कहा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!