माध्यमिक शाला अरेकेल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस.

देशराज दास,काकाखबरीलाल/बसना। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल ,वि.खं.-बसना में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल ,वि.खं.- बसना में बहुमुखी प्रतिभा के धनी, शिक्षाविद्,महान दार्शनिक, वक्ता ,प्रशासक, विद्वान ,शिक्षक, भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया ।छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास पूर्वक शिक्षक दिवस मनाकर विविध कार्यक्रम भाषण, गीत , कविता आदि के माध्यम से एवं उपहार देकर अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं दिये।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान पाठक श्रीराम साहू द्वारा मां सरस्वती ,भारत माता एवं डॉ एस. राधाकृष्णन् की प्रतिमा चित्र में फूल अर्पित कर टीका वंदन किया गया ।इस अवसर पर शिक्षिका श्रीमती विनीता ताण्डी द्वारा प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किया गया ।

शिक्षक दिवस पर संबोधित करते हुए शिक्षक हीराधर साव ने कहा की हमारे माता -पिता के बाद हमारे गुरु या शिक्षक ही हमारे मार्गदर्शक एवं मित्र होते हैं। शिक्षक प्रेमचन्द साव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षकों को समाज का शिल्पकार कहा जाता है क्योंकि शिक्षक बच्चों को समाज में रहना सिखाते हैं ,जिससे बच्चों में नैतिक मूल्य ,मानसिक गुण, भावनात्मक गुण ,सदाचार,सद्गुण ,सांस्कृतिक गुण एवं सर्वांगीण गुणों का विकास हो सके ।शिक्षिका श्रीमती विनीता ताण्डी ने डॉ.एस. राधाकृष्णन् के जीवन परिचय एवं समाज हेतु किए गए कार्यों के बारे में बतायी।इस अवसर पर छात्र- छात्राओं में रोशन गिरी, कान्हा देवांगन ,हेमलता ,नीलम, दामिनी, जगदीश ,रितेश, मुस्कान परवीन, गौरी साव,रोशन निषाद एवं भूपेश गिरी ने शिक्षकों के लिए गीत, कविता, भाषण आदि से अपने अपने विचार प्रस्तुत किए । शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत अरेकेल के सरपंच श्री शिवप्रसाद डड़सेना एवं सचिव सोहन चौहान के मुख्य आतिथ्य में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किये एवं वृक्षों की रक्षा हेतु संकल्प लिया गया ।कार्यक्रम समापन के अवसर पर शिक्षक प्रेमचंद साव ने अर्जुन की एकाग्रता एवं एकलव्य का त्याग आदि कहानियां और प्राचीन कथाओं के माध्यम से गुरु शिष्य के संबंधों एवं गुणों के बारे में बताया गया ।इस कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र-छात्राओं द्वारा कु. मुस्कान परवीन एवं कु. गौरी साव द्वारा किया गया । इस अवसर पर सरपंच शिव प्रसाद डड़सेना ,सचिव सोहन चौहान, प्रधान पाठक श्रीराम साहू ,शिक्षक हीराधर साव, प्रेमचंद साव,श्रीमती विनीता ताण्डी, बी.एड.प्रशिक्षणार्थी बबीता साव,सरिता साव एवं पालकगण उपस्थित रहे।


























