अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 जुलाई को लगेगा यूरोलॉजी कैंप, किडनी व पथरी रोगियों को मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

बसना । अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से विशेष यूरोलॉजी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रसिद्ध यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे (एमबीबीएस, एमएस, एमसीएच) मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक ऑपरेशन संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट रोग, किडनी में सूजन व सिकुड़न, पुरुषों में बांझपन एवं नपुंसकता, मूत्र संक्रमण, मूत्र नली में सिकुड़न, किडनी, प्रोस्टेट एवं टेस्टिस के कैंसर, पेशाब रुक-रुक कर आना, पेशाब का रिसाव या पेशाब में खून आने जैसी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी तथा आपातकालीन यूरोलॉजी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की जांच फीस मात्र 700 रुपये निर्धारित की गई है। ऑपरेशन कराने के इच्छुक मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी सभी जांच रिपोर्टों के साथ 9 जुलाई को अस्पताल में भर्ती हो जाएं।
शिविर के दौरान सीटी स्कैन एवं एक्स-रे जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही बीपीएल एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट एवं पथरी के ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मरीज 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क कर सकते हैं।
































