बसना में 16 जुलाई को गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण विशेषज्ञ की ओपीडी, मरीजों को मिलेगा परामर्श

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुर्दा रोग एवं किडनी प्रत्यारोपण संबंधी विशेष ओपीडी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में प्रसिद्ध नेफ्रोलॉजिस्ट एवं किडनी ट्रांसप्लांट फिजिशियन डॉ. संदीप सिंघल (MBBS, MD, DrNB Nephrology) मरीजों का परीक्षण कर परामर्श देंगे। ओपीडी सेवा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में उपलब्ध रहेगी।
शिविर में गुर्दे से संबंधित विभिन्न समस्याओं जैसे चेहरे एवं पैरों में सूजन, बार-बार या कम मात्रा में पेशाब आना, कम उम्र में उच्च रक्तचाप, पेशाब करने में तकलीफ, सांस फूलना, जल्दी थकान, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के कारण होने वाली किडनी संबंधी जटिलताओं की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्मार्ट कार्ड एवं राशन कार्ड के माध्यम से डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है तथा सभी प्रमुख बीमा (इंश्योरेंस) कंपनियों की सुविधाएं भी मान्य हैं। गुर्दा रोग से पीड़ित मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों से इस विशेष ओपीडी का लाभ उठाने की अपील की गई है।
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

































