बसना

बसना : रिटायर्ड इंनजिनीयर के घर से LED टीवी चोरी

बसना. केशव लाल भोई ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम गोडमर्रा का निवासी है , जल संसाधन विभाग से असिस्टेंट इंनजिनीयर से सेवानिवृत्त होकर घर में रहता है । उनका लडका बडौदरा (गुजरात ) में काम करता है। दिनांक 27/07/22 को वह परिवार सहित अपने लडके से मिलने गुजरात गया था घर में ताला लगा हुआ था। ऊपर का कमरा जिसमें समान रखते है खुला था दिनांक 10/08/2022 को वापस आकर ऊपर चढकर देखे तो एक LED टी0वी0 फिलिप्स कंपनी का कीमती 10000 रूपये तथा 03 बोरा धान कीमती करीबन 2000 रूपये,जो बीज के लिऐ रखे थे नहीं था कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है जिसका अभी तक पता तलाश किये पता नहीं चल रहा पुलिस ने 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!