बसना

स्वच्छता पखवाड़ा चित्रकला में टी सी सी युथ क्लब से कुशल रहें प्रथम व द्वितीय पुरुषोत्तम

 

बसना@काकाखबरीलाल। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढा़पाली के आश्रित ग्राम ठूठापाली में चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केदारनाथ दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र महासमुंद (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के जिला युवा अधिकारी श्री अदनान पाल के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है जिससे ग्रामीण अंचल के प्रतिभा को चित्रकला के क्षेत्र में बढ़ावा मिल सके, साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा के थीम पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण अंग है हम सभी को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए यह कार्यक्रम पूरे जिले भर में सभी प्रखंडों बसना सरायपाली पिथौरा महासमुंद बागबाहरा में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से युवा मंडलों के साथ आयोजित किया जा रहा है तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल प्रांगण, आंगनबाड़ी ,निर्मला घाट ,ग्राम पंचायत, परिसर मंदिर परिसर ,इत्यादि सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।

उक्त चित्रकला प्रतियोगिता में टीसीसी यूथ क्लब के सदस्यों सहित ग्रामीण 50 युवक-युवतियों ने उत्साह से भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर कुशल कुमार दीवान द्वितीय स्थान पर पुरुषोत्तम चंद्रवंशी तृतीय स्थान पर कुमार दास रहे विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) से सम्मानित किया गया एवं सांत्वना पुरस्कार में शंकरकुमार दीवान चैनसिंह दीवान कमल दीवान विनोद भगत राम होरीलाल यदुनंदन ठाकुर राम मनीष टप्पूलाल चैतन देवदास , प्रेमकांत यदुनंदन कुमारी पूजा भूमिका ममता मुस्कान प्रेमलता मानसी लीना रिया निलेश्वरी आयुष खगेश्वर सागर फिरोज करन चंद्रशेखर दीवान सहित इत्यादि सभी प्रतिभागियों को डायरी और पेन से सम्मानित किया गया इस बीच ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!