सरायपाली

सरायपाली:खेलों के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प, यूनाइटेड कराटे एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

सरायपाली। यूनाइटेड कराटे एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में प्राथमिक शाला बाराडोली में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा खेलों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान आगामी खेल योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भोजराज साहू ने की। बैठक में उपाध्यक्ष मुरलीधर डडसेना एवं संगठन सचिव अक्षय कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सह-संस्थापक एवं संरक्षक सुंदर लाल डडसेना तथा जगदीश चौहान के मार्गदर्शन में संगठन के भविष्य की कार्ययोजना एवं खेल विकास के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सह-संस्थापक एवं संरक्षक सुंदर लाल डडसेना ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक खेल सुविधाएं पहुंचाना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
बैठक में कमलाकांत प्रधान, देवनारायण बरिहा, त्रिलोचन पटेल, तोशराम चौधरी, कु. अनीता बरिहा, कु. लता साहू, हेमलता साहू एवं साधना साहू सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने खेलों के विकास एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!