सरायपाली

सरायपाली:तिरिथकुमारी ने जन्मदिन पर बच्चों के बीच बाँटी खुशियाँ

सरायपाली। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में सामाजिक सेवा एवं शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। प्रदेश समन्वयक ओबीसी कांग्रेस छत्तीसगढ़, प्रदेश सचिव जिला महिला कांग्रेस तथा प्रांतीय मानिकपुरी पनका समाज महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती तिरिथकुमारी मानिकपुरी ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों के साथ खुशियाँ साझा कीं।
जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा तथा सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट, कलम और सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेंट कर शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इसके बाद 14 जुलाई को उन्होंने विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों के लिए उनकी पसंद के अनुरूप चार प्रकार की सब्जियों के साथ विशेष न्योता भोज का आयोजन कराया। भोजन के बाद प्रत्येक बच्चे को मिठाई के रूप में गुलाब जामुन भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव, शिक्षक कमल नारायण भोई एवं डोलामणि चौहान सहित समस्त विद्यालय परिवार ने श्रीमती तिरिथकुमारी मानिकपुरी के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य बच्चों में शिक्षा, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
विद्यालय परिवार ने श्रीमती तिरिथकुमारी मानिकपुरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल सामाजिक जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा और समाजहित में उनके ऐसे प्रेरणादायी योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!