अग्रवाल नर्सिंग होम में 17 जुलाई को बच्चों के हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर

बसना। बच्चों में जन्मजात एवं अन्य हृदय संबंधी बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 17 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से बच्चों के हृदय रोग जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease), दिल में छेद (ASD, VSD, PDA), हृदय के वाल्व संबंधी समस्याएं, नीलेपन वाली हृदय बीमारी (Cyanotic Heart Disease), बच्चों में हार्ट फेल्योर, तेज या अनियमित धड़कन (Arrhythmia), रूमेटिक हृदय रोग तथा जन्म के बाद होने वाली हृदय संबंधी समस्याओं की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि बच्चा दूध पीते समय जल्दी थक जाता है, वजन और लंबाई का विकास सामान्य नहीं हो रहा है, बार-बार सांस फूलती है, निमोनिया या सीने में संक्रमण होता है, होंठ या नाखून नीले पड़ते हैं, खेलते समय जल्दी थक जाता है या डॉक्टर ने हृदय में मर्मर (Murmur) बताया है, तो उसकी हृदय जांच अवश्य करानी चाहिए।
शिविर में 2D ईको (Echocardiography), ईसीजी (ECG), पल्स ऑक्सीमेट्री, रक्तचाप एवं शारीरिक परीक्षण सहित आवश्यकतानुसार अन्य जांचें भी की जाएंगी। अस्पताल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों में हृदय रोग के लक्षण दिखाई देने पर इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर जांच और विशेषज्ञ परामर्श अवश्य लें।
अधिक जानकारी के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना से संपर्क किया जा सकता है।
































