छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन बनी आमजन का सहारा, तीन वर्ष बाद मिली वाहन की आरसी बुक

बलरामपुर-रामानुजगंज। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं।
इसी क्रम में विकासखंड कुसमी के ग्राम कमलापुर निवासी गौतम कुमार की लगभग तीन वर्षों से लंबित वाहन की आरसी (रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र) बुक की समस्या का मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से सफलतापूर्वक समाधान किया गया।
गौतम कुमार ने हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर बताया था कि उन्होंने कुसमी स्थित एक निजी दोपहिया वाहन शोरूम से वाहन खरीदा था, लेकिन खरीद के तीन वर्ष बाद भी उन्हें आरसी बुक प्राप्त नहीं हुई थी। इसके कारण उन्हें प्रशासनिक एवं दैनिक कार्यों में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला परिवहन विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पाया गया कि आरसी जारी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए थे। इसके बाद विभाग ने संबंधित पक्ष से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कराई और गौतम कुमार को उनकी आरसी बुक उपलब्ध करा दी। साथ ही शिकायत का संतोषजनक निराकरण भी सुनिश्चित किया गया।
समस्या के समाधान पर गौतम कुमार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का शीघ्र समाधान संभव हो सका। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!