सारंगढ

सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अनूठी पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण कर मनाया बीज रोपण उत्सव

सारंगढ़। विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) के अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ की ग्राम पंचायत गोड़म में सीएलएफ क्लस्टर से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए लगभग 30 हजार सीड बॉल तैयार किए। इन सीड बॉल का वितरण जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्लस्टर के सरपंचों, अधिकारियों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं की उपस्थिति में क्लस्टर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने मानव श्रृंखला बनाकर बीज रोपण उत्सव मनाया तथा वीबी-जीरामजी अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सीड बॉल के उपयोग को लेकर निर्देश दिए गए कि इन्हें वीबी-जीरामजी के अंतर्गत निर्मित तालाबों एवं डबरियों की मेड़ों सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर रोपित किया जाएगा, जिससे वर्षा ऋतु में हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण को मजबूत करने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों को वीबी-जीरामजी योजना के उद्देश्यों, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर इसे जनआंदोलन का रूप देने का आह्वान किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!