सारंगढ: होटल के सामने खड़ी बाईक हो गया पार जानिए मामला

सारंगढ। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है।किशनलाल कुमावत ने पुलिस को बताया कि वह निवासी कुचामन सिटी राजस्थान वर्तमान निवास स्थान बीडपारा वार्ड क्रमांक 08 सारंगढ जिला सांरगढ बिलाईगढ में रहता है मार्बल, टाईल्स का फिटिंग का काम करता है। दिनांक 02.04.2026 की रात्रि लगभग 11.30 बजे अपनी मोटर सायकल हिरो होण्डा फैशन प्लस नंबर CG 12 L8579 मेरून कलर को श्री होम होटल के सामने खडी कर अंदर सोने चला गया था सुबह दिनांक 03.04.2026 को प्रात: 7.30 बजे आकर देखा तो मोटर सायकल जहां पर खडी किया था वहां पर नही था कोई अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। जिसे आसपास ढुढा जो नही मिला उक्त मोटर सायकल मित्र की धर्मपत्नि अनिता जायसवाल के नाम पर है मोटर सायकल के किमती करीबन 10000 रूपये की है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























