बसना

अग्रवाल नर्सिंग होम में तनाव, अवसाद व अनिद्रा के मरीजों के लिए विशेष परामर्श शिविर डॉ. बी. त्रिवेदी 9 जुलाई को देंगे मानसिक रोग संबंधी परामर्श

बसना। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर द्वारा 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को विशेष मानसिक रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (एम.बी.बी.एस., डीएनबी) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में घबराहट, बेचैनी, तनाव, अवसाद, चिड़चिड़ापन, अत्यधिक क्रोध, अनिद्रा, बार-बार एक ही विचार आना, फोबिया, एकाग्रता में कमी, भूलने की बीमारी, डिमेंशिया, अकेलेपन का डर, भीड़ में घबराहट, मिर्गी, सिरदर्द तथा शराब, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य नशे की लत जैसी मानसिक समस्याओं के उपचार एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अलावा यौन संबंधी विकार, शारीरिक थकान, व्यवहार एवं भावनात्मक समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इच्छुक मरीज समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं। परामर्श के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य रहेगा।
अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 77708-68473 एवं 84618-11000 पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!