सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में 12 जुलाई को मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज नरवाड़े देंगे परामर्श

सरायपाली। झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में आगामी 12 जुलाई 2026 (रविवार) को उमिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर के वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ (यूरोलॉजिस्ट) डॉ. पंकज नरवाड़े (MBBS, MS, MCh Urology) मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे।
शुभा नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाता है। इस दौरान प्रोस्टेट रोग, किडनी एवं मूत्राशय की पथरी, पेशाब में जलन, रुकावट या बार-बार पेशाब आने की समस्या, मूत्र संक्रमण (UTI), पेशाब में खून आने की शिकायत, पुरुषों की यौन एवं प्रजनन संबंधी समस्याएं, हाइड्रोसील, हर्निया, फिमोसिस (सुन्नत) तथा मूत्राशय एवं मूत्रमार्ग से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं अनुभवी विशेषज्ञ की देखरेख में मरीजों को विश्वसनीय उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक मरीज पूर्व पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए 9131622029 एवं 8815629039 पर संपर्क कर सकते हैं।
शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला (सरायपाली) में स्थित है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!