बसना:NSS स्थापना दिवस पर लम्बर विद्यालय सम्मानित, संकुल शिक्षकों ने भेंट किया लैपटॉप

बसना। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को संकुल केंद्र लम्बर के शिक्षकों द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लम्बर के NSS दल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.के. पटेल को NSS लम्बर के सम्मान में लैपटॉप भेंट किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल लम्बर के प्रभारी प्राचार्य नवीन पटेल, संकुल समन्वयक गौरीशंकर साव, मिडिल स्कूल लोहरिनडीपा के प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति कुमार पटेल, मिडिल स्कूल लम्बर के शिक्षक शिवशोभन सिंह ठाकुर तथा प्राथमिक शाला लोहरिनडीपा के प्रधान पाठक पवन कुमार पटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता जे.के. जायसवाल, बी.एल. साहू, एम.डी. मानिकपुरी, सी.आर. जायसवाल, एल.के. सिदार, टी.आर. जायसवाल, कंप्यूटर ऑपरेटर रेशमा साव, खिरोद्र सिदार सहित NSS दल नायक सुजीत राव, दल नायिका देवकी चौहान, शाला नायिका विद्या साहू, छात्र संघ से नीता पटेल, तन्नू पटेल, रिया साहू, यश चौरसिया, करीना मैत्री सहित विद्यालय के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






























