बसना

पिरदा महाविद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता

पिरदा। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में प्राचार्य डॉ. अमृत लाल पटेल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकित भोई के निर्देशन में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत 2047 एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं रखा गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगोली के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, डिजिटल भारत सहित विभिन्न योजनाओं एवं विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ सामाजिक जागरूकता और शासकीय योजनाओं के प्रति समझ का भी प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ शासन की विकासपरक योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान सहायक प्राध्यापक अजय कुमार भाई, कश्यप प्रधान एवं श्रीमती सपना भोई ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!