प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रासेयो ने चलाया स्वच्छता अभियान

भंवरपुर (काकाखबरीलाल)। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भंवरपुर के प्राचार्य जेपीएस नेताम के आदेशानुसार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एनके दीवान के नेतृत्व में स्वयं सेवकों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरपुर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं रासेयो स्वयं सेवकों द्वारा स्वच्छता के महत्व को बताया गया।

इस दौरान रासेयो सलाहकार समिति सदस्य करुणाकर उपाध्याय , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंवरपुर के एएमओ श्रीकांत साहू, फार्मासिस्ट रमाकांत भोई, नेत्र सहायक अधिकारी श्री महिलांगे, सिस्टर राखी नंद, भिष्मणी नायक, बिशीकेशन दास, जीएस टंडन, राजेन्द्र पटेल, अशोक नायक, एसबी साहू, तिलक देवांगन, दुर्गेश देवांगन, सुशिला नायक, मेघासिंह, जानकी जगत, नोहरमोती सिदार, कैलाश जोशी, ओंकार थवाईत सहित स्वयं सेवक लखनलाल सिदार, भूषण सिदार, डिगेश बरेठ, दीपक पंडा, मुकेश रात्रे, अमृत सिदार, देवकुमार सिदार, जितेंद्र कुमार निषाद, कार्तिकराम चौहान, डिग्रीलाल खुंटे, देवकुमार, ओमप्रकाश चौहान, दयाशंकर निषाद आदि स्वयं सेवकों का सहयोग सराहनीय रहा।

























