रायपुर
छत्तीसगढ़ की स्थिति को लेकर चिंतित हुए अमित शाह, सीएम बघेल से की बात

रायपुर(काकाखबरीलाल)।कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की स्थिति जानने की ईच्छा से केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन किया. वहीं सीएम ने राज्य में कानून व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है. राज्य सरकार पूरी तरह चौकन्नी है, उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. गौरतलब है, कि अमित शाह की ये चिन्ता अयोध्या फैसले को लेकर है.
AD#1

























