बसना

जन भागीदारी से विद्यालय का नया भविष्य गढ़ता शासकीय प्राथमिक शाला कुसमुर

बसना  ।विकासखंड से 40 किलोमीटर दूर वनांचल में बसा ग्राम कुसमुर जनवभागीदारी का नया मिसाल बनकर उभरा है यहां के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक शालिक राम टंडन एवं सहायक शिक्षक खुशराम साहू का अथक परिश्रम अब रंग लाने लगा है यहां का संपूर्ण समाज आज अपने विद्यालय के विकास में अपना तन मन धन सब कुछ लगाकर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाने में अग्रसर है यहां जन भागीदारी से विद्यालय में एक ओर जहां गार्डन का विकास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर मध्यान्ह भोजन में उत्कृष्टता लाने हेतु किचन गार्डन का विकास किया जा रहा है जिसमें प्याज टमाटर बैंगन आदि अनेक फसल शिक्षकों पलकों एवं बच्चों के द्वारा उपजाया जा रहा है यहां जन भागीदारी से ही नीलकमल के फूल से सुशोभित टंकी का निर्माण किया गया है जो बच्चों एवं समस्त समुदाय को एकाएक ही अपनी ओर आकर्षित कर लेता है वर्तमान में जहां शासकीय विद्यालयों में साधनों का अभाव दिखाई देता है वहीं दूसरी ओर ग्राम कुसमुर में शिक्षक बंधुओं के प्रेरणा से ग्रामीण पालक बंधु एवं जन भागीदारी शिक्षा समिति के द्वारा इस प्रकार स्वमेव प्रेरित होकर विद्यालय को साधन संपन्न बनना बहुत प्रेरणादायक है ।
यहां शिक्षकों ने जन भागीदारी से अपने कक्षा कक्ष में डिजिटल एजुकेशन हेतु टीवी आदि की व्यवस्था की है तथा ग्रामीण बंधुओ के सहयोग से दो बहने रामेश्वरी सिदार एवं रंजीता भास्कर बच्चों को शिक्षा दान कर रहे हैं निश्चित रूप से विद्यालयों में जन भागीदारी से इस प्रकार का उदाहरण बहुत कम दिखाई देता है आज समाज एवं विद्यालय अपने जन भागीदारी से कैसे विकास कर सकते हैं इसका विशेष रूप से उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है जो सभी समाज के लिए गौरव का विषय है। ग्राम के सरपंच श्रीमती टीकाबाई चंद्रवंशी भी इस समय अपने समाज द्वारा विद्यालय के विकास में किये जा रहे भागीदारी से प्रसन्न है और वह भी एक कदम आगे बढ़कर विद्यालय के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं इस विद्यालय ने एक ओर जहां शिक्षा के क्षेत्र में अपने विद्यालय को आगे रखने का प्रयास किया है वहीं दूसरी ओर विद्यालय ग्राम के महिलाओं को संगठित होकर इस ग्राम में नशा मुक्ति हेतु एक सफल अभियान का आगाज किया है वर्तमान में यह विद्यालय जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में भी _महासमुंद_ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले को गर्वान्वित किया है एवं राज्य स्तर में अपना प्रतिनिधित्व रखा है। विद्यालय में इस प्रकार प्रगति भरे निर्णय को देखकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना जे आर डहरिया बी आर सी डॉ पूर्णानंद मिश्रा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला बद्री प्रसाद जोल्हे लोकेश्वर सिंह कंवर सभी ने मुक्त कंठ से विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी है एवं भविष्य में निरंतर आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!