अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 14 अगस्त को किडनी रोग एवं डायलिसिस विशेषज्ञ शिविर

बसना। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 14 अगस्त 2026 को किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग से संबंधित विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. रवि धर मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर का समय दोपहर 2 बजे से निर्धारित किया गया है।
शिविर में डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, किडनी में सूजन एवं संक्रमण, मूत्रमार्ग संक्रमण व पथरी, प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज, पेशाब संबंधी शिकायतें, झाग आना, रक्त अल्पता, कमजोरी तथा पैरों में सूजन (एडिमा) जैसी समस्याओं का उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां जिले का बड़ा एवं एडवांस 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट संचालित है। साथ ही बीपीएल एवं आयुष्मान कार्डधारियों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
अस्पताल प्रबंधन ने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से पीड़ित लोगों से समय-समय पर अपनी किडनी की जांच कराने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं परामर्श के लिए 07770-868473, 91652-66994 एवं 98931-53699 पर संपर्क किया जा सकता है।































