बसना

प्रचार समाप्त,आज आखरी दिन कल होगा मतदान

नन्दकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल/पिथौरा । विधानसभा चुनाव 2018 का आज आखिरी दिन है। कल प्रातः से ही मतदान होना है। लगभग 13 दिन की भागदौड़ के बाद कल शाम शोरगुल समाप्त हो चुका है। तथा गांवों में सन्नाटा पसर गया है। प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए कल तक रैली निकाली और लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए आकर्षित किया। शोरगुल समाप्त होने के बाद से प्रत्याशी और उसके समर्थक अब डोर टू डोर संपर्क करने में लगे हैं। बसना विधानसभा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है। राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशीयों का अलग ही माहौल बनाया है। । वहीं इस बार कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं का दिखाई दिया.. तो भाजपा के प्रत्याशी भी अपने पक्ष में माहौल बनाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं।बहरहाल चुनाव परिणाम जो भी हो बसना विधानसभा के मतदाताओं ने इस बार चुनाव का जबरदस्त आनंद उठाया है,और एक अलग ही माहौल क्षेत्र में देखने को मिला है। बताया जाता है कि प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी है और डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!