सरायपाली:निःशुल्क पहाड़ा पाकर खिले बच्चों के चेहरे, भाषायी व गणितीय कौशल विकास की पहल

सरायपाली। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला छिबर्रा, संकुल केंद्र सिंघोड़ा में विद्यार्थियों के भाषायी एवं गणितीय कौशल के विकास के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। आराध्या स्पोर्ट्स एंड स्टेशनरी, सरायपाली के विशेष सहयोग से विद्यालय के सभी बच्चों को निःशुल्क पहाड़ा वितरित किया गया।
निःशुल्क पहाड़ा हाथ में पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पहाड़े का उपयोग करने की बात कही। विद्यालय में इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय गणना क्षमता के साथ-साथ पढ़ने, बोलने और सीखने की दक्षता को बेहतर बनाना है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए आराध्या स्पोर्ट्स एंड स्टेशनरी, सरायपाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए इस तरह के प्रयास निश्चित रूप से उपयोगी साबित होते हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नियमित रूप से पहाड़े का अभ्यास करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।






























