सरायपाली
सरायपाली : आरोग्यम सेवा समिति द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

सरायपाली. गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पतंजलि योग समिति व आरोग्यम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बनवारी गौ शाला केदुढार में गुरु पूर्णिमा मनाया गया. जहां पर गुरु की पूजा अर्चना के बाद हवन किया गया. जिसके बाद आरोग्यम सेवा समिति के योगाचार्य अर्जुन कुजूर के द्वारा गुरु के महिमा पर प्रकाश डालते हुए शांति पाठ किया गया. इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के चिकित्सक डाक्टर संगीता श्रीवास्तव के द्वारा स्वास्थ्य सबंधित सुझाव दिया गया. इस अवसर पर समिति के खिद्रो बाघ, बुधेश्वर दास मोहन दास, संजय डडसेना, सतीश अग्रवाल, चंद्रहास बाघ उपस्थित थे.
AD#1



























